फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: सिंचाई विभाग ने विधायक निधि से बनी सीसी रोड तोड़ी....तो भड़के सुमित, बोले- सदन में उठाएंगे मुद्दा

Sat, 12 Oct 2024 09:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

सिंचाई विभाग ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में विधायक निधि से बनाई गई सीसी रोड को जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया। इससे भड़के विधायक सुमित हृदयेश ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विधायक सुमित हृदयेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सिंचाई विभाग ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में विधायक निधि से बनाई गई सीसी रोड को जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया। इससे भड़के विधायक सुमित हृदयेश ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर जमकर फटकार लगाई। फिर मामले की शिकायत मुख्य अभियंता से लेकर सिंचाई सचिव तक से की। कहा कि यदि क्षतिग्रस्त सीसी रोड को शीघ्र नहीं सुधारा गया तो वह मामले को सदन में उठाएंगे।

विधायक सुमित ने बताया कि कुछ समय पहले नगर निगम के वार्ड 37 में स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने विधायक निधि से सीसी रोड बनवाई थी। यह सीसी रोड लगभग 14 साल बाद बनी थी। इससे वहां रह रहे बीस से अधिक परिवारों को लाभ मिल रहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा को विधायक निधि से कराया गया विकास हजम नहीं हो रहा है। इसलिए यह रोड तुड़वाई गई, जबकि क्षेत्र के लोगों में इस रोड को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं थी।

विधायक ने बताया कि शुक्रवार को दमुवाढूंगा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू गोस्वामी ने उन्हें जानकारी दी कि सिंचाई विभाग का एक अधिकारी जेसीबी मशीन लगाकर विधायक निधि से बनाई गई सीसी रोड को तुड़वा रहा है। इस पर विधायक ने विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में पूछताछ की तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि विभाग ने सीसी रोड तोड़ने से पहले उन्हें इसकी जानकारी देना जरूरी क्यों नहीं समझा। विधायक ने बताया कि शिकायत पर सिंचाई सचिव ने संबंधित अवर अभियंता का जवाब तलब किया है।

 

स्थानीय लोगों ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में सीसी रोड में एक हिस्से का ऊपरी भाग खराब होने की शिकायत की थी। इस पर मरम्मत कार्य के लिए सीसी रोड का एक हिस्सा तुड़वाया गया। विभाग ने सीसी रोड की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

-डीएस रावत, ईई, सिंचाई विभाग हल्द्वानी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें