किच्छा। नवीन अनाज मंडी में अस्थायी रूप से चल रहे डिग्री कॉलेज के शौचालयों में सफाई न होने से नाराज विधायक राजेश शुक्ला ने स्वयं सफाई करके नलों की मरम्मत की। विधायक ने बताया कि शौचालय के अलावा कॉलेज क्षेत्र में सफाई के लिए डीएम और स्थानीय नगरपालिका के ईओ को कहा गया, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी सफाई नहीं की गई। वहां पर कुंदन लाल खुराना, हरीश चंद पंत, अशोक रघुवंशी, विवेक राय, राकेश गुप्ता, सतीश गुप्ता आदि थे।