फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रातीघाट में शराब की दुकान निरस्त करने के लिए मिलीं विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/गरमपानी। जनहित के मुद्दों को लेकर विधायक सरिता आर्या ने डीएम ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विधायक ने कहा कि जनता की भावनाओं के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान रातीघाट तहसील श्री कैंची धाम में प्रस्तावित शराब की दुकान का रहा। विधायक ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि प्रस्तावित स्थल के समीप इंटर कॉलेज और शिक्षण संस्थान हैं। साथ ही यह क्षेत्र विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर है। धार्मिक और शैक्षिक वातावरण को देखते हुए इस दुकान का प्रस्ताव तत्काल निरस्त किया जाए। लेक ब्रिज चुंगी शुल्क 150 और पार्किंग शुल्क 200 करने, गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में आ रही बाधाओं को दूर करने, निर्धन मेधावी छात्र को बीटेक में प्रवेश के लिए आर्थिक सहायता दिलाने जैसे कई विषयों पर वार्ता की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, नीरज बिष्ट, मयंक पंत, भारत सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें