फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विधायक कैड़ा ने किया नई सड़क का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चकदलाड़ में रविवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधायक निधि से बनी चार किमी सड़क का लोकार्पण किया। कैड़ा ने बताया कि सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों को फसलों को मंडी पहुंचाने समस्या आ रही थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक निधि से चार किमी सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों की समस्या हल हो गई है। लंबित मोटर मार्गों को स्वीकृत कराने के लिए कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें