पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के पहाड़पानी बाजार में बृहस्पतिवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोलर पेयजल पंप का लोकार्पण किया। पेयजल पंप का शुभारंभ होने से अब बाजार क्षेत्र मज्यूली गांव के लोगों की पेयजल संबंधित समस्या हल होगी। कैड़ा ने बताया कि पहाड़पानी बाजार क्षेत्र के लोगों को दूर गधेरों से घोड़े और खच्चरों में पानी लाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सोलर पेयजल पंप लगा दिया गया है। सोलर पंप लगने से ग्रामीणों की पानी की समस्या दूर होगी। साथ ही भीड़ापानी, भटेलिया, मटियाल में भी सोलर पेयजल पंप के लिए धनराशि स्वीकृत होने के साथ काम शुरू कर दिया गया है।