रामनगर। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मंगलवार को 46 परिवारों को सहायता राशि के चेक बांटे। सभी परिवारों को 8 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि बांटी गई। विधायक बिष्ट ने कहा कि हर पात्र परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान भूपेंद्र खाती, घनश्याम शर्मा, बलदेव रावत, गोविंद मनराल, धनेश्वरी घिल्डियाल, मनमोहन सिंह बिष्ट, दानिश सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।