फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: एसडीएम की तैनाती के लिए धरने पर बैठे विधायक, आयुक्त और डीएम ने शीघ्र तैनाती का दिया आश्वासन

Tue, 10 Feb 2026 10:19 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

एसडीएम की तैनाती न होने से हल्द्वानी में प्रशासनिक व न्यायिक कार्य प्रभावित होने पर विधायक ने जल्द नियुक्ति की मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम कोर्ट में धरने के दौरान अधिकारियों से फोन पर बात करते विधायक सुमित हृदयेश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर में एसडीएम की तैनाती न होने से प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए सोमवार को कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद रवि जोशी ने स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक और पार्षद का कहना था कि शासन ने पिछले दिनों एसडीएम राहुल शाह का यहां से तबादला कर दिया। उसके बाद से यहां किसी उपजिलाधिकारी को तैनाती नहीं मिली है। इसके चलते एसडीएम कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई नहीं हो रही है। धारा 143 और 229-बी से जुड़े मामलों के साथ-साथ विवाह पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

विधायक ने कुमाऊं आयुक्त और जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर शीघ्र नए एसडीएम की तैनाती की मांग की। दोनों अधिकारियों ने जल्द ही एसडीएम की तैनाती कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें