चोरगलिया। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मंगलवार को एसडीएम, अधिशासी अभियंता सिंचाई और वन विभाग के एसडीओ के साथ चोरगलिया में नंधौर नदी से हो रहे भू-कटाव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। विधायक ने भू-कटाव रोकने के लिए पानी का बहाव कम होने पर डायवर्जन कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए।
कहा कि जरूरत पड़े तो एक साथ चार-चार पोकलेन लगाई जाएं। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिया कि मछली वन क्षेत्र से डायवर्जन कर 40 फीसदी पानी को देवहा नदी में डाला जाए। इसी तरह दुबेलभीड़ा क्षेत्र में भी भू-कटाव रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। वहां ईई सिंचाई सीसी नैनवाल, सुभाष जोशी, एसडीम परितोष वर्मा, ममता चंद, भूपाल सिंह मेहता, पान सिंह, सुधीर जांगी आदि थे। संवाद