फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विधायक भगत ने किया सिंचाई नलकूप निर्माण का शुभारंभ

Wed, 03 Jun 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। विधायक बंशीधर भगत ने बुधवार को सिंचाई नलकूप के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग एक करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस नलकूप से पदमपुर डोलिया एवं आसपास के क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इधर गांव पहुंचे विधायक भगत का ग्राम प्रधान गंगा बिष्ट सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया। विधायक भगत ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस नलकूप को शासन से स्वीकृत कराया गया है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मयंक तिवारी, सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी, धर्मदत्त सती, मोहन फुलारा, गोपाल बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुरेंद्र बोरा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें