फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विधायक भगत ने चकलुवा में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। कालाढूंगी-हल्द्धानी स्टेट हाईवे में चकलुवा बाजार नाले के पास 3 करोड़ से बन रहे पुल का विधायक बंशीधर भगत ने सोमवार को निरीक्षण किया। भगत ने अधिकारियों व ठेकेदार को निमार्ण कार्य गुणवत्ता व तेज गति के साथ निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कालाढूंगी-हल्द्वानी स्टेट हाईवे में डबल लाइन 24 मीटर लंबाई का पुल बन रहा है। विधायक भगत ने कहा जल्द पुल बनने से लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी। इस दौरान लोनिवि के एई आनंद गिरी, जेई गणेश रौतेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, ग्राम प्रधान किशोर देउपा, राजू कार्की, पुष्कर बिष्ट, विनोद बुढलाकोटी, हरीश अटवाल, महेंद्र दिगारी, कुंदन बसेड़ा, पूरन सिंह मेहरा, विरेन्द्र कुमार, कैप्टन पीएस बोरा, कुदंन देउपा, मोहन खोलिया, अनिल चन्याल, मनोज पेटशाली, सचिन मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें