किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने दो करोड़ 67 लाख की लागत से राज्य योजना से निर्मित पांच सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। बताया कि शिमला पिस्तौर में 975 मीटर, मिलक में 750 मीटर, ग्राम छिनकी में डाॅ. लाडी क्लीनिक से वीरू नगला तक 885 मीटर, ग्राम अंजनिया में श्मशान घाट जाने वाली 700 मीटर, पुलभट्टा से सतुईया तक सड़क निर्माण का उद्घाटन किया। कहा कि विधानसभा में चौतरफा विकास कराया जा रहा है। वहां पर अरुण कुमार शुक्ला, मेजर सिंह, दलजीत सिंह, राजेश प्रताप सिंह, यामीन अंसारी, अजीत सचदेवा, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।