फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता अधेड़ का शव नैनीझील से बरामद

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में सोमवार सुबह झील से लापता अधेड़ का शव बरामद हुआ। पुलिस ने झील से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लगभग दस बजे दो युवतियों ने झील में एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर चीता कांस्टेबल शिवराज राणा ने नाव चालकों और अन्य की मदद से झील से अधेड़ के शव को निकाला। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान तल्लीताल लंगम आउट हाउस निवासी जयप्रकाश (40) पुत्र प्रकाश राम के रूप में की। परिजनों ने बताया गया कि जयप्रकाश 20 अक्तूबर से लापता था। इसकी गुमशुदगी तल्लीताल थाने में लिखाई थी। एसओ रोहिताश सागर ने बताया कि पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें