फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: इंस्टाग्राम पर दोस्ती...फिर प्यार और दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की देता था धमकी; केस दर्ज

Sat, 06 Jul 2024 08:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

मुरादाबाद के एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए रामनगर की विवाहित महिला से दोस्ती की। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया।  महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

मुरादाबाद के एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए रामनगर की विवाहित महिला से दोस्ती की। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो खींच ली। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसआई प्रथम मो. युनूस ने बताया कि महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। उसने बताया उसकी एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए अब्दुल समद निवासी पीर का बाजार गली नंबर दो करूला मुरादाबाद से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई और आरोपी युवक उससे मिलने रामनगर आता रहा। महिला के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसी दौरान उसकी अश्लील फोटो मोबाइल से खींच ली। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। आरोपी ने महिला से अश्लील फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें