फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बकाया बिजली बिल जमा कर रहे कर्मचारियों से अभद्रता

Sat, 02 Mar 2024 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार में बिजली बकाया बिल जमा कर रहे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ अभद्रता और सरकारी काम में बांधा डालने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अवर अभियंता नवीन चंद्र पंत ने खेड़ा पुलिस चौकी में दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार को कर्मचारी मनोहर सिंह कुंवरपुर क्षेत्र में बिलों की वसूली के लिए गए थे। वहां एक घर में बिजली बिल के बकाया भुगतान के बारे में कहा गया इसके लिए एक युवक से फोन पर बात की गई। बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटे जाने की बात कही गई। आरोप है कि इस पर उसने गाली गलौच करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने साथ 7-8 लोगों को लेकर विद्युत उप संस्थान पहुंचा और वहां मौजूद कर्मचारी मनोज पंत, नारायण राम के साथ अभद्रता और गालीगलौच की गई। मनोहर सिंह को उपखंड बुलाकर जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने आरोपियों पर उप संस्थान में घुसकर विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचाने, राजस्व वसूली से प्राप्त धनराशि में सेंध लगाकर क्षति पहुंचाने और कर्मियों से मारपीट करने का भी आरोप लगाया। एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि बकाया बिल लेने गए कर्मचारी के साथ उपभोक्ता ने अभद्रता और गालीगलौच की और बिजली घर में तोड़फोड़ का प्रयास किया। इसकी सूचना थाना काठगोदाम को दी गई है। हालांकि उपभोक्ता ने अपनी गलती मान ली है और बिल जमा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें