फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वार्ड-30 और 31 में मामूली बारिश से मुसीबत, घरों में घुसा पानी

Thu, 04 Jun 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के वार्ड-30 इंदिरानगर दक्षिणी और 31 कंपनी बाग में बुधवार को मामूली बारिश में ही जलभराव हो गया। नाले से निकासी सुचारु न होने से कई घरों में पानी घुस गया। कई जगह खुले नाले के ओवरफ्लो होने से हादसे का भी खतरा बना रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने निगम प्रशासन से वार्ड से निकलने वाले उजाला नगर वाले नाले की सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामूली बारिश में ही जलभराव से वार्डवासी परेशान हो रहे हैं। नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना निगम को नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें