हल्दूचौड़। गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले बेरीपड़ाव खुरपिया फार्म में खनन कारोबारियों और वाहन स्वामियों की पंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा कि वाहनों की फिटनेस पूर्व की तरह होने और भाड़ा संबंधी मांग के पूरे होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
समिति अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने कहा कि वन निगम का कहना है कि जीपीएस लगी रजिस्टर्ड गाड़ियां ही गौला नदी में खनन कार्य कर पाएंगी। कहा कि वाहनों को फिटनेस सेंटर ले जाने पर वाहन स्वामियों ने इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्टोन क्रशरों की ओर से खनन शुरू होने से लेकर गौला बंद होने तक भाड़ा एक ही रखा जाए। बैठक में महामंत्री जीवन कबडवाल, इंदर सिंह नयाल, रमेश कांडपाल, रमेश जोशी, पंकज दानू, मनोज दानू, कविंद्र कोरंगा, भगवान धामी, कैलाश भट्ट, विजय खोलिया आदि थे।