फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हल्द्वानी में दूध में मिलावट, पांच नमूने फेल; रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

Sat, 05 Sep 2026 09:25 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में बिक रहे दूध के पांच नमूने अधोमानक पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 5 अगस्त को विभिन्न डेयरियों और वितरकों से नमूने लिए थे, जिनकी रुद्रपुर लैब रिपोर्ट में नमूने फेल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी में बिक रहा दूध मानकों पर फेल हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच अगस्त को विभिन्न डेयरियों और वितरकों से दूध के नमूने लिए थे। रुद्रपुर लैब से आई रिपोर्ट में पांच नमूने अधोमानक पाए गए हैं।

जिला अधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नगर निगम क्षेत्र में अभियान चलाया था। टीम का नेतृत्व अभिहित अधिकारी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने किया। जांच में परम स्टैंडर्ड मिल्क में 4.5 प्रतिशत के सापेक्ष 3.75 प्रतिशत फैट मिला। मधुसूदन काऊ मिल्क, हेल्थवेज स्टैंडर्ड मिल्क और मदर डेयरी काऊ मिल्क भी फैट और एसएनएफ में कम पाए गए। सबसे खराब स्थिति खुले मिक्स दूध की रही जिसमें 4.5 प्रतिशत फैट के सापेक्ष सिर्फ 2.96 प्रतिशत और 8.5 प्रतिशत एसएनएफ के सापेक्ष 6.59 प्रतिशत ही मिला।

विभाग के अनुसार, इन नमूनों में यूरिया, स्टार्च, नमक या सिंथेटिक रंग जैसी मिलावट नहीं मिली है, लेकिन फैट और एसएनएफ कम होने से इन्हें अधोमानक घोषित किया गया है। संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें