फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेवानिवृत्त सैनिक दिवस समारोह में सैनिक परिवारों ने मचाया धमाल

Thu, 20 Feb 2025 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो- आईटीबीपी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते सैनिक परिवार के कलाकार।
विज्ञापन
लालकुआं। सेवानिवृत्त सैनिक दिवस पर आईटीबीपी की 34वीं वाहिनी में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आईटीबीपी के महिला-पुरुष जवानों ने देशप्रेम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। कार्यक्रम में जवानों ने कई हस्तियों और पशु-पक्षियों की मिमिक्री कर खूब वाहवाही लूटी। अल्मोड़ा से आए हास्य कलाकार आनंद बल्लभ भट्ट ने कुमाऊंनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। इस दौरान आईटीबीपी के सेवानिवृत्त हुए वीर जवानों और अधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन अनिल कुमार यादव ने किया। वहां आईटीबीपी कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट, आईटीबीपी के सेवानिवृत्त आईजी वीके उप्रेती, उप कमांडेंट सीताराम, सहायक कमांडेंट मुकेश कार्की, सहायक सेनानी शेखर चंद्र पुनेठा, सहायक कमांडेंट विजय प्रताप, मनमोहन सिंह, किशन सिंह दीक्षित, सूबेदार मेजर रश्मि रंजन आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें