फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संदिग्ध हालात में नहर में गिरा अधेड़, दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। केनाल विभाग की नहर में गिरने से अधेड़ की मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को नहर से निकाल पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार को नरेश (50) पुत्र रामभरोसे निवासी गांव हरियावाला, काशीपुर यहां रहकर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह राहगीरों ने ग्राम पंचायत जयपुर खीमा के गांव धनपुर तोक के पास नहर में नरेश को पड़ा देखा। सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति पाठक की सूचना पर चौकी पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन

फोटो : मोटाहल्दू के धनपुर में केनाल विभाग की नहर में गिरकर अधेड़ की मौत, जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें