फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

Fri, 04 Oct 2024 04:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। सिरौलीकलां के रेलवे फाटक के निकट एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलभट्टा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कासगंज की ओर जा रही ट्रेन संख्या 05335 बृहस्पतिवार सुबह रेलवे फाटक पर पहुंची। इस दौरान इंदिरानगर सिरौली निवासी मो. कमर (55) ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलभट्टा पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि ट्रेन आने पर मो. कमर पटरी की ओर जा रहा था। इस दौरान गेटमैन ने रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक दुर्घटना हो गई। वह गांव में एक दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें