फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मेट्रोपोल शौचालय की दशा सुधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका की पहल के बाद मल्लीताल मेट्रोपोल कंपाउंड स्थित शौचालय को अत्याधुनिक बनाया जा चुका है। भवन की पहली मंजिल पर निजी संस्था की ओर से जिम भी बनाया जा रहा है। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान में मेट्रोपोल से 134 अवैध अतिक्रमणकारियों को हटाया गया था। यहां पास में शौचालय बनाया गया। देखरेख के अभाव में यह जीर्णशीर्ण हो गया था। दस वर्ष के अनुबंध के तहत यह निजी संस्था को दिया गया है जिसकी ओर से अत्याधुनिक शौचालय का निर्माण कर अनुबंध अवधि तक इसकी मेंटेनेंस भी की जाएगी। इस खर्च को वहन करने के लिए संस्था की ओर से प्रथम तल में जिम भी बनाया गया है। इसमें शारीरिक व्यायाम के अत्याधुनिक उपकरण होंगे। तय राशि पर युवा व अन्य इसका उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें