नैनीताल। मेट्रोपोल परिसर स्थित पार्किंग के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से इसकी निविदा करा ली गई है। बीते दिनों विंटर कार्निवाल के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 42.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मेट्रोपोल पार्किंग का शिलान्यास किया था। पेयजल संसाधन एवं विकास निगम के परियोजना प्रबंधक दिवाकर बड़ोनी ने बताया कि यहां पार्किंग बनने के बाद 605 चारपहिया तथा 202 दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। विभाग की ओर से इसकी निविदा करा ली गई है। शीघ्र ही ठेकेदार की ओर से कार्य शुरू किया जाना है।