फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News : श्वांस नली में खाना फंसने से मैथोडिस्ट चर्च के पादरी ने तोड़ा दम, कैंसर से थे पीड़ित

Sun, 31 Jul 2022 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

एसटीएच पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्वांस नली में खाना फंसने पर मैथोडिस्ट चर्च के पादरी की हालत बिगड़ गई। चर्च के कर्मचारी उन्हें एसटीएच लेकर पहुंचे। एसटीएच पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मूल रूप से बदायूं के सिविल लाइंस स्थित क्रिश्चियन ब्यास होम्स निवासी संजय जॉन राम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के पादरी थे। उनकी पत्नी मंजू जॉन के मुताबिक पिछले करीब 10-12 साल से संजय जॉन राम हल्द्वानी चर्च में रह रहे थे और उन्हें कैंसर की शिकायत भी थी। इसकी वजह से उन्हें खाने में दिक्कत होती थी। जानकारी के मुताबिक देर वह खाना खा रहे थे उसी दौरान उनकी सांस की नली में खाना फंस गया। किसी तरह उन्होंने पड़ोसी का दरवाजा खटखटाया तो स्थानीय लोग उन्हें बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उनके मुंह और नाक से खून आना शुरू हो गया। इसके बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया कि एसटीएच पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह संजय जॉन राम की पत्नी मंजू, बेटी अशिका और बेटा अनॉस समेत अन्य परिजन भी हल्द्वानी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पादरी के बड़े भाई के दामाद बदायूं के जिला अस्पताल में तैनात डॉ. सोलोमन मॉरिस ने बताया कि बदायूं में ही रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


पत्नी से हो चुका था तलाक, मां से मिलने जाते थे बदायूं
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि चर्च के पादरी संजय जॉन राम का पत्नी मंजू से तलाक हो चुका था। बच्चे भी मां के साथ रहते थे। बदायूं में उनकी मां सोसन जॉन राम रहती हैं। उनसे मिलने बीच-बीच में बदायूं जाया करते थे। वहीं मामले में पादरी के मानसिक तौर पर परेशान होने की बात और संपत्ति विवाद समेत अन्य बातें भी सामने आ रही है। हालांकि किसी भी पक्ष से कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें