फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मौत को गले लगाने से पहले व्हाट्सएप ग्रुप में किया था मैसेज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। जेईई की तैयारी कर रहे उत्पल रस्तोगी ने फांसी लगाने से पहले कागज पर कुछ लिखा था। उसमें व्हाट्सएप देखने की बात लिखी गई है। पुलिस ने उसके दो दोस्तों से बातचीत कर उनके फोन भी खंगाले हैं।
विज्ञापन

कलावती कॉलोनी निवासी उत्पल रस्तोगी (19) का शव शुक्रवार को फंदे पर लटका मिला था। बताया जा रहा है कि उसने मौत को गले लगाने से पहले व्हाट्सएप में एक मैसेज छोड़ा था। शव के पास मिले कागज के टुकड़े पर कमिटिड सुसाइड और चेक व्हाट्सएप लिखा था। वहीं पुलिस ने शुरूआती छानबीन में जब उसके दोस्तों से बात की तो पता चला कि उत्पल और उसके दो दोस्तों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ था। आखिरी बार उत्पल ने उस ग्रुप में मैसेज किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसमें उत्पल ने लिखा था कि ''''मरने वाले से आखिरी बार क्या कहा जा सकता है..'''' उसके एक दोस्त ने उत्पल से पर्सनल चैट पर इसके बारे में पूछा भी लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें