रामनगर। ढिकुली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में स्व. गणेश चंद्रा छिमवाल मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार को बाल कल्याण समिति के सहयोग से आयोजित समारोह में विद्यालय के 33 मेधावी विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस दौरान गोविंद सिंह रावत, एनके नैनवाल, लीला सती, ज्योति आर्या, सोनिया, ममता भारती, आरती, हर्षिता जोशी, दीक्षा, रूपा, शहनाज, मनमोहन, कृष्णा अधिकारी, योगेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।