फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावारी के अवसाद को जीवन से निकालना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रामपुर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंची कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि माहवारी के अवसाद को जीवन से निकालना होगा। इसे अछूत न समझें, सेनेटरी पैड लेते समय शर्म महसूस न करें। सेनेटरी पैड के इस्तेमाल न करने से कई बार संक्रामक बीमारियां हो जाती हैं।
विज्ञापन

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक उम्र के बाद हर किशोरी को इसका सामना करना पड़ता है। मासिक धर्म के दौरान भेदभाव करने वाली सोच से महिलाओं और किशोरियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। हमें अपनी सोच बदलनी होगी तभी हम अपने जीवन को साकार कर सकते हैं। सरकार प्रत्येक आंगनबाड़ी और एएनएम केंद्रों पर सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध करा रही है।
कहा कि बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों व उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है। प्रदेश सरकार ने बेटियों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। उन्हें शिक्षित करने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। नंदादेवी गौरा धन योजना के तहत बालिकाओं के लिए 323 करोड़ रुपये की धनराशि खातों में डाल दी गई है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 300 बालिकाओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन किट, पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट और कुपोषित बच्चों को पोषाहार किट वितरित कीं। साथ ही आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय ऑनलाइन खातों में ट्रांसफ किया।
कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि बेटियां देवी का रूप होती हैं। देवी के सभी स्वरूपों में जीवन का आधार छिपा है। वक्त बदल गया है अब बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, रेवाधर बृजवासी, भुवन आर्या, समीर आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दुग्धसंघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, रेवाधर बृजवासी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। साथ ही विटामिन, कैल्शियम, जिंक, आयरन की दवा दी गई।
-=---------=-
भीगे मैदान में चार घंटे बैठीं छात्राएं
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रामपुर रोड स्थित निजी बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को सुनने के लिए छात्राओं को भीगे मैदान में चार घंटे तक बैठना पड़ा। कुछ छात्राओें को कुर्सियां मिल गईं, बाकी छात्राओं के लिए चटाई का इंतजाम भी नहीं किया गया था। मंत्री रेखा आर्या से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बालिकाओं के लिए ही आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें