गौलापार (नैनीताल)। समाजसेवी नीरज रैकवाल ने गौलापार की जनसमस्याओं के संबंध सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किशनपुर से रूपपुर तक सड़क चौड़ीकरण, आईएसबीटी अंतरराज्यीय बस अड्डा गौलापार में बनाने की मांग की। गौलापार से चोरगलिया तक एनएच की सड़कों पर सोलर लाइट लगाने की मांग उठाई।