लालकुआं (नैनीताल)। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 पर हल्दूचौड़ क्षेत्र में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंप कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की। कहा कि हाईवे के दोनों ओर बैंक, कोचिंग सेंटर, स्कूल, सामुदायिक भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महाविद्यालय हैं। कट न होने और सुरक्षित क्रॉसिंग के अभाव में आम जनता को परेशानियों व दुर्घटनाओं का खतरा झेलना पड़ रहा है। हल्दूचौड़ पुलिस चौकी से सोयाबीन फैक्ट्री के बीच का क्षेत्र सबसे अधिक दुर्घटना संभावित बन चुका है। इस स्थान पर छतरी चौराहा बनाया जाना जरूरी आवश्यक है।