नैनीताल। बजरंग दल की ओर से डीएम को दिए गए ज्ञापन में शहर के खराब ड्रेनेज से हो रहे जल भराव को ठीक करने, सीवरेज व्यवस्था सुधार, लोअर मॉलरोड को शीघ्र खुलवाने की मांग की गई है। कहा है कि विभागों की लापरवाही एवं सामान्य कार्यों की उपेक्षा के चलते हालात बदतर हो रहे हैं। शहर में अनियोजित निर्माण कार्यों से प्राकृतिक जलस्रोतों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसमें बोट हाउस क्लब के समीप पार्क निर्माण के नाम पर सीमेंट कंक्रीट के प्रयोग पर आपत्ति जताते हुए पार्क को पुराना स्वरूप लौटाने की मांग की है। ज्ञापन में युवा बजरंग वाहिनी दल जिला उपाध्यक्ष कुनाल बेदी, विवेक वर्मा, किशोर ढैला, रोहित, हरीश शर्मा, कुंदन तिलारा आदि के हस्ताक्षर हैं।