नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल क्लब में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उच्च शिक्षा में कार्यरत संविदा शिक्षकों के लिए समान कार्य, समान वेतन का नियम लागू करने की मांग की। कूटा ने मुख्यमंत्री से नियमितीकरण के लिए कट ऑफ डेट दिसंबर 2025 करने और दस वर्ष प्रोफेसर की सेवा पर लेवल 15 लागू करने का अनुरोध किया। इस मौके पर कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. मोहित रौतेला आदि मौजूद रहे।