लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र को वनाधिकार अधिनियम के तहत राजस्व गांव बनाने की मांग के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालकुआं तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि बिंदुखत्ता क्षेत्र की जनता विगत कई वर्षों से लंबित बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की आवाज उठाती रही है। बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम न होने के कारण राज्य सरकार की कई लाभकारी योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में कहा कि अब बिंदुखत्ता के सामूहिक दावों को भी नियमविरुद्ध निरस्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं जो सरासर गलत है। ज्ञापन देने वालों में बिंदुखत्ता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, बीना जोशी, प्रमोद कॉलोनी, भुवन पांडे, राजेंद्र सिंह खनवाल, हरेंद्र सिंह बोरा, सोमेंद्र सिंह बिष्ट, गुरदयाल सिंह मेहरा आदि मौजूद थे।