कालाढूंगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विपिन पंत को ज्ञापन देकर वार्ड नंबर 6 में धार्मिक संरचना को हटाने की मांग की। भाजपा प्रवक्ता भगत ने आरोप लगाया कि भूमि बंजर है जिस पर अतिक्रमण कर धार्मिक संरचना का निर्माण किया गया है जो पू्री तरह अवैध है। एसडीएम पंत ने कहा कि जमीन की जांच के लिए तहसील कर्मियों को आदेशित किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, कोटाबाग मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडेय, विनोद बुडलाकोटी, तारा दत्त रखोलिया, सुच्चा सिंह, कुंदन बसेड़ा, कृपाल सिंह सग्गू, रमन पन्नू आदि मौजूद रहे।