फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ सेलिब्रेशन में मीनाक्षी और रीता बने करवाचौथ क्वीन , रश्मि और प्रिया खुराना बने मिसेज इवनिंग।

विज्ञापन
करवाचौथ सेलिब्रेशन में मीनाक्षी और रीता बने करवाचौथ क्वीन , रश्मि और प्रिया खुराना बने मिसेज इवन? - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं। करवाचौथ सेलिब्रेशन कार्यक्रम में मीनाक्षी अग्रवाल और रीता गोयल के सिर करवाचौथ क्वीन का ताज सजा। रश्मि कबड्वाल और प्रिया खुराना को मिसेज इवनिंग अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

एनडी तिवारी बरात घर में आयोजित करवाचौथ सेलिब्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन बिष्ट की धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट और नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पूजा ने दीप जलाकर किया। मिसेज इवनिंग प्रतियोगिता में 24 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कांटेस्ट में बेस्ट परफार्मेंस का खिताब खुशबू, रश्मि कबडवाल और मंजू सैनी को दिया गया। बेस्ट रैंप वॉक का खिताब नीलम भाटिया और शिवानी गुप्ता को मिला।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में बतौर जज सेंचुरी क्लब की सचिव प्रतिमा जैन मौजूद रहीं। कार्यक्रम में अतिथि डॉ. सीमा मधवार, गीता भट्ट, पार्वती देवी, राजलक्ष्मी पंडित, चंद्रकला खाती और बीना जोशी शामिल रहे। इस दौरान लायनेस क्लब की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजकों में चार्टर्ड प्रेसिडेंट प्रेमलता खुराना, लायनेस क्लब की अध्यक्षा प्रियंका अरोड़ा, सचिव निशा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विमला गोयल, संरक्षक जगजीत कौर, किरन गुलानी, उर्मिला मिश्रा, मधु चौधरी, सुरुचि गोयल, प्रिया अग्रवाल, सुनीता अरोड़ा, डॉ. श्वेता चौधरी, जया भाटिया, शालू अरोड़ा, सुषमा मदान, अनीता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें