फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिहार में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को एवरग्रीन स्कूल में किया सम्मानित

विज्ञापन
एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बॉक्सिंग विजेताओं को सम्मानित करता स्कूल प्रबंधन। संवाद - फोटो : HALDUCHOD
विज्ञापन
हल्दूचौड़। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लैक्स पटना बिहार में आयोजित चौथे जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बृजेश टम्टा ने 46 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, दीपक धामी ने 60 किलो भार वर्ग में रजत, रचित सिंह रावत ने 52 किलो और दिव्यांशु बिष्ट ने 75 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में उत्तराखंड को तीसरा स्थान मिला। एवर ग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंध स्कूल प्रबंधन ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया ने बताया कि चौथी जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 से 22 दिसंबर तक बिहार में हुई थी। इसमें उत्तराखंड के 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया और चार पदक जीते। टीम के साथ टीम के कोच, मैनेजर के पूरन पांडे, मनोज सिंह और तुषार जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें