फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मीडार मोटर मार्ग पर 19 करोड़ से होगा डामरीकरण

Mon, 22 Jan 2024 03:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान से अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग पर 19 करोड़ से डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि शासन से मार्ग के लिए 19 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। कैड़ा ने रविवार को गरगड़ी मल्ली, तल्ली, झड़गांव, पतलोट, मटेला, कौडार, छीड़ाखान का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि छीड़ाखान से अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं होने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही थीं। कैड़ा ने कहा कि उक्त समस्या को शासन तक पहुंचाया गया था। मुख्यमंत्री और लोनिवि सचिव से धनराशि की मांग की गई थी। कैड़ा ने कहा कि मार्ग पर डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए 19 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें