हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी की पुरुष टीम कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में चैंपियन बनी जबकि महिला टीम ने उपविजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में हुई थी। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य एनएस बनकोटी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।