फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिना सूचना बैठक छोड़ने पर एमबीपीजी के प्राचार्य को चेतावनी

Sun, 23 Jun 2024 03:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अपर सचिव उच्च शिक्षा की अध्यक्षता में दो अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित नैक की बैठक में बिना सूचना और अनुमति के वीडियो कांफ्रेंस छोड़ने पर एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी को सचिव शैलेश बगोली ने चेतावनी जारी की है। नैक की बैठक में अनुशासनहीनता के मामले में चार महाविद्यालयों के प्राचार्यों और एक नोडल नैक के विरुद्ध परिनिंदा प्रस्ताव सेवा पुस्तिका में संलग्न करते हुए तीन वर्ष तक पदोन्नति पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

इस मामले में पूर्व में प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया था। प्रो. बनकोटी ने जवाब में दिया था कि बैठक के बीच में लोकसभा निर्वाचन 2024 में महाविद्यालय के सभागार के अधिग्रहण के संबंध में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने महाविद्यालय के स्थलीय निरीक्षण में बुलाए जाने पर उन्हें जाना पड़ा। इसके बाद वह अंत तक उक्त मीटिंग में जुडे़ रहे। सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि बिना सूचना दिए बैठक बीच में छोड़ना अनुशासनहीनता है और उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन है। प्रो. बनकोटी को कठोर चेतावनी जारी की है कि भविष्य में इस प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति होने पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।


इन प्राचार्यों पर भी गिरी गाज

हल्द्वानी। नैक की बैठक में अनुशासनहीनता बरतने के मामले में चुड़ियाला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केएस जौहरी, खिर्सू कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. डीएस. चौहान के खिलाफ परिनिंदा प्रस्ताव और प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण की कार्रवाई की गई है। भिकियासैंण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश के विरुद्ध परिनिंदा प्रस्ताव, भूपतवाला कॉलेज के प्राचार्य को कठोर चेतवानी और खिर्सु कॉलेज के नोडल नेक डॉ. देवेंद्र कुमार, नोडल नैक के विरुद्ध परिनिंदा प्रस्ताव सेवा पुस्तिका में संलग्न होगा।तीन वर्ष तक प्रोन्नति पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें