कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में आयोजित कुमाऊं विवि अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी विजेता और डीएसबी नैनीताल उपविजेता रहा। महिला वर्ग में भी एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी विजेता, महिला वर्ग में चंद्रावती तिवारी गर्ल्स पीजी कॉलेज काशीपुर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में कुमाऊं विवि से संबद्ध छह महाविद्यालयों के 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. विपिन चौबे थे। इस दौरान प्राचार्य प्रो. नवीन भगत, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, डॉ. सत्यनंदन भगत, डॉ. आलोक पाण्डे, प्रो. अंजली पुनेरा आदि उपस्थित थे।