हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग के छठे सेमेस्टर के समस्त विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा पांच अक्तूबर से शुरू होकर नौ अक्तूबर तक चलेगी। मौखिक परीक्षा के लिए छात्रों के अलग - अलग बैच बनाए गए हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. सीएस जोशी ने बताया कि बैच संख्या ए के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा पांच अक्तूबर को होगी तथा बैच संख्या बी के छात्रों की सात और बैच संख्या सी के छात्रों की नौ अक्तूबर को होगी।