फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: एमबीबीएस इंटर्न ने 30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, काला फीता बांधकर दिखाया गुस्सा

Thu, 03 Sep 2026 05:19 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस छात्रों और इंटर्न ने इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। स्टाइपेंड 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस छात्रों और इंटर्न ने प्रदेश में इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाले मासिक स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग की है। वॉयस ऑफ इंटर्न्स-उत्तराखंड ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक एवं चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव को ज्ञापन भेजकर न्यूनतम स्टाइपेंड 30 हजार प्रतिमाह करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को मांग को लेकर इंटर्न ने एसटीएच परिसर में काला फीता बांधकर प्रदर्शन भी किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वर्तमान में एमबीबीएस इंटर्न को महज 17 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है, जबकि अन्य राज्यों में यह काफी अधिक है। पश्चिम बंगाल में 28,050 से 43,099, ओडिशा में 28,050 से 44,319, असम में 36,225, एआईआईएमएस व अन्य केंद्रीय संस्थानों तथा कर्नाटक में 30 हजार, तेलंगाना में 29-30 हजार और बिहार में 27 हजार तक स्टाइपेंड दिया जा रहा है। इंटर्नों का कहना है कि महंगाई और अन्य राज्यों में मिल रहे स्टाइपेंड को देखते हुए उत्तराखंड में भी न्यूनतम 30 हजार मासिक स्टाइपेंड निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा निदेशक से इस संबंध में आवश्यक अनुशंसा शासन को भेजने और विभागीय सचिव से मांग पर सकारात्मक कार्रवाई की अपील की है।

ज्ञापन देने वालों में डॉ. आजम अंसारी, डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. शिवांग, मनीष नौटियाल, डॉ. नेहा, डॉ. मानसी, डॉ. नौशाद, डॉ. शबाब, डॉ. निहारिका, डॉ. आकांक्षा, डाॅ. विदिशा, डॉ. वैशाली आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें