फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटी क्रिकेट में चमके हल्द्वानी के मयंक मिश्रा

विज्ञापन
मयंक मिश्रा। विज्ञप्ति - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंग्लैंड में चल रहे काउंटी क्रिकेट में हल्द्वानी निवासी मयंक मिश्रा ने स्पिन गेंदबाजी से जलवा दिखाया है। यहां फिलाडेफिल्या के लिए खेलते हुए मयंक मिश्रा ने 5.3 ओवर में सात रन देकर पांच विकेट झटके। लैंचेस्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 128 रन बनाए। हालांकि जबाब में फिलाडेफिल्या की पूरी टीम बल्लेबाजी करते हुऐ 36 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। जिला नैनीताल क्रिकेट के एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि मयंक काउंटी क्रिकेट में 12 मैचों में 32 विकेट बटोर चुके हैं। इसके अलावा एक अर्द्ध शतक सहित 256 रन भी अपने बल्ले से बना चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें