उत्तराखंड सपा अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी।
- फोटो : संवाद
हल्द्वानी निवासी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखंड सपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले सिद्दीकी प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
अब्दुल मतीन 2012 में उत्तराखंड सपा के महासचिव रह चुके हैं। उन्होंने हल्द्वानी विधानसभा और मेयर पद के लिए सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2016 में सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए और उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष बनाए गए। 2022 में उन्होंने एआईएमआईएम के टिकट पर हल्द्वानी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। इसके बाद सपा में वापसी कर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। अब प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होने पर उन्होंने कहा किसंगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर विस्तार देने के लिए कदम उठाए जाएंगे।