फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर भूस्खलन: हरियाणा के पर्यटकों की कार मलबे-बोल्डर की चपेट में, सभी सुरक्षित बचे

Tue, 01 Sep 2026 02:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर ज्योलीकोट नर्सरी गेट के पास मंगलवार को भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार मलबे और बोल्डर की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी पर्यटक सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
हरियाणा के पर्यटकों की कार मलबे-बोल्डर की चपेट में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर ज्योलीकोट नर्सरी गेट के पास मंगलवार को भारी भूस्खलन होने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार मलबे और बोल्डर की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी पर्यटक सुरक्षित बच गए। हालांकि, बोल्डर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर ज्योलीकोट के नर्सरी गेट के समीप पहाड़ी में लैंड स्लाइड होने से भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर सड़क पर गिर गए। इस दौरान वहां से गुजर रही हरियाणा के पर्यटकों की कार के ऊपर बोल्डर गिर गया। आनन फानन में पर्यटकों ने कार से भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

भूस्खलन के चलते मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। सड़क पर मलबा और बोल्डर आने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद एनएच की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


एनएच के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान आपदा संभावित क्षेत्रों में पर्यटकों और अन्य वाहनों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कई पर्यटक चेतावनी के बावजूद आगे निकल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्योलीकोट नर्सरी गेट के पास भूस्खलन के बाद तत्काल जेसीबी भेजी गई है। मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।

बारिश के दौरान इस मार्ग पर लगातार पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में वाहन चालकों और पर्यटकों से आपदा संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न रुकने और प्रशासन की चेतावनी का पालन करने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें