फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग

Wed, 27 May 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। यहां मंगलवार को सड़क किनारे खड़े ट्रक आग से धधक गया। अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि गुलरघट्टी निवासी शाकिर हुसैन का ट्रक, ट्रक यूनियन के पास खड़ा था। पहले ट्रक से धुआं उठता दिखाई दिया लेकिन कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास कई अन्य ट्रक भी खड़े थे जिससे बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई। घटना के दौरान आग की चपेट में उसी मालिक का एक अन्य ट्रक भी आ गया। टीम ने आग बुझाने के साथ ही आसपास खड़े वाहनों को हटाया। दो वाहनों की मदद से ट्रक में लगी आग को बुझाया गया। ट्रक मालिक के मुताबिक हादसे में उसे नौ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें