फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: 29 जोड़ों का सामूहिक विवाह, पुनर्नवा समिति ने गृहस्थी का सामान देकर निभाई जिम्मेदारी

Mon, 23 Nov 2026 11:38 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में पुनर्नवा महिला समिति की ओर से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 29 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। संस्था वर्ष 2009 से अब तक 450 से अधिक जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करा चुकी है।

विज्ञापन
हल्द्वानी, पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच पुनर्नवा महिला समिति की ओर से 29 निर्धन कन्याओ के विवाह में कन्यादान के बाद वर ने थामा वधु का हाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में पुनर्नवा महिला समिति ने रविवार को पर्वतीय सांस्कृतिक मंच हीरानगर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। यहां 29 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे का जीवनसाथी बनने का संकल्प लिया।

पंडित पंकज जोशी और उनके सहयोगियों ने विवाह की रस्में पूरी कीं। अधिकतर कन्याएं हल्द्वानी और वर हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर और उत्तर प्रदेश क्षेत्रों से आए थे। समारोह में विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व मेयर जोगिंदर रौतेला, राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, कौस्तुभ चंदोला आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

संस्था की अध्यक्ष लता बोरा ने बताया कि वर्ष 2009 से अब तक 450 से अधिक जरूरतमंद कन्याओं विवाह कराया गया है। नवविवाहित जोड़ों को घर गृहस्थी का पूरा सामान दिया जाता है। इस मौके पर संस्था की उपाध्यक्ष यशोदा रावत, सचिव शांति जीना, प्रचार सचिव कल्पना रावत, कोषाध्यक्ष जानकी पोखरिया, उपसचिव मंजू बनकोटी, सदस्य रेखा रावत, अंजना बोरा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें