नैनीताल। शहर में विभिन्न मंदिरों और घरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में मां नयना देवी मंदिर, हनुमानगढ़ मंदिर, सात नंबर मंदिर, सूखाताल झील मंदिर, स्नोव्यू पॉइंट मंदिर, गीता आश्रम और शेरवानी शिव मंदिर समेत कई क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल हुए। हनुमान भक्त संगठन की ओर से बूंदी और जय श्रीराम सेवा दल की ओर से हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।