फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। मोटाहल्दू निवासी 35 वर्षीय रिंकी देवी का शव शनिवार को घर में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। परिवार वालों के अनुसार रोटी बनाने से मना करने पर हुए विवाद के बाद महिला ने खुदकुशी कर ली।पुलिस ने बताया कि रिंकी देवी का शव शनिवार को उसके घर में फंदे से लटका मिला। महिला के पति महेंद्र ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पांच साल पहले रिंकी का विवाह हुआ था। चौकी प्रभारी मेडिकल बीएस मेहता ने बताया कि घर में रोटी बनाने को लेकर विवाद हुआ था। पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव, पति को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें