रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि परिषद द्वारा आयोजित द्विवर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा 2016 के अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थी संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से अपने अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।