नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से परदाधारा क्षेत्र में प्लाटों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 20 लोगों के प्लाट और दस्तावेजों की जांच की गई। इनमें से अधिकतर के पास न तो रजिस्ट्री के दस्तावेज मिले और न ही नक्शे। प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि परदाधारा में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान जमीन के नक्शों और रजिस्ट्री की जांच की गई। अधिकतर लोगों के पास दस्तावेज नहीं मिले।