किच्छा। ग्राम शहदौरा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। कहा कि लोग कांग्रेस को छोड़ भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। इस मौके पर रिजवान हुसैन, कौसर खान, इब्राहिम मंसूरी, साबिर मियां, समसेर, नदीम ख़ान, अनवार खान, कांग्रेस नेता हबीब नेताजी, याकूब खान, अकबर ठेकेदार आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।